फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पंजाब निवासी जीजा-साला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर कॉपर क्वाइल चोरी के पांच मामलों में पंजाब निवासी दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पीआरओ ने बताया कि महमूदपुर पुलिस चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर रोशन लाल व एएसआई जगदीप सिंह की टीम ने गांव नागरी घग्गा निवासी जरनैल सिंह व मोहल्ला कावदा कोठी संगरूर निवासी गुरध्यान सिंह को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। 21 अक्टूबर 2018 की रात गांव दाबा निवासी करनैल सिंह के खेत से, चार नवंबर की रात को चाबा निवासी कपूर सिंह के खेत से, 13 नवंबर की रात सरोला निवासी टहल सिंह के व 26 दिसंबर 2018 की रात मलिकपुर निवासी गुरमुख सिंह के खेत से बिजली ट्रांसफार्मर क्वाइल चुराने के आरोप में मामले दर्ज थे। इनको उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया था। सीआईए-टू पुलिस ने 21 जुलाई की शाम को हांसी-बुटाना नहर पर पुल के पास चाबा से दोनों आरोपियों को बाइक व चोरी किए गए कॉपर क्वाइल सहित काबू किया था। आरोपी गुरध्यान सिंह आरोपी जरनैल सिंह जैला का साला बताया गया है, जो पिछले काफी समय से गुहला क्षेत्र के बिजली ट्रांसफार्मर तोड़कर कापर क्वाइल चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें