फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरौदी और दुसैन निवासी पांच किसानों के खेतों से अज्ञात आरोपी ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में बिजली निगम पूंडरी के एसडीओ योगेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 28-29 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव दुसैन निवासी किसान महेंद्र, कंधारा, मियासिंह व सुबेग सिंह के खेत से पांच ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 10 हजार रुपये है। दूसरे मामले में बिजली निगम के एसडीओ तरसेम सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 28-29 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी ने गांव खरौदी निवासी किसान नंद सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 31 हजार 690 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें