फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रेनों की धीमी रफ्तार, यात्रियों को घंटों इंतजार

Sun, 21 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है।  शनिवार को भी घने कोहरे ने हालत यही रहे। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ी, जिसका असर परिचालन पर दिखाई दिया। कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

19411 दौलतपुर चौक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3 बजकर 31 मिनट के बजाय 5 बजकर 53 मिनट पर कैथल रेलवे स्टेशन पहुंची। लगभग ढाई घंटे की देरी से आई इस ट्रेन के कारण कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के लट होने से दूर जाने वाले कई यात्रियों को मजबूरन बसों का सहारा लेना पड़ा। ठंड से बचने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में समय बिताते रहे, जबकि कुछ लोग अलाव तापते या हथेलियां रगड़ते प्लेटफॉर्म पर टहलते नजर आए। सुबह सात बजे आने वाली जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी प्रतिदिन करीब दो घंटे देरी से पहुंच रही है। रोडवेज बसों पर भी कोहरे का असर साफ दिखा और अधिकांश बसें निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें