फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीटीआई और डीपीई को दिया प्रोटोकॉल योग का प्रशिक्षण

Tue, 27 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में खंड स्तर पर सात खंडों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सरकारी एवं प्राइवेट शारीरिक शिक्षा अध्यापकों एवं शारीरिक प्रवक्ताओं के लिए आयोजित किया गया। कैथल खंड स्तर पर कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 62 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया।

योग विशेषज्ञ की देख रेख में संजू आर्या, संदीप सिंह, नरेश कुमार एवं सीमा कुमारी आयुष योग सहायक द्वारा योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। आयुष नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलायत खंड स्तर पर कार्यक्रम नई अनाज मंडी कलायत में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 48 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति से रामचरण जिला प्रभारी एवं आयुष योग सहायकों में संदीप कुमार, विजेन्द्र, सविता, राममेहर ने योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ. सुनिता एवं प्रमोद कुमार आयुष नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

राजौंद खंड स्तर पर कार्यकम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 34 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। आयुष योग सहायक देवेंद्र, रेखादेवी, रीनारानी, कुलदीप सिंह, मनजीत मौजूद रहे।

पूंडरी खंड स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग योग प्रशिक्षक दीपक सेठ, कंचन सेठ, आयुष योग सहायक विवेक कुमार, करनैल सिंह, सर्जन सिंह, नरेश, संदीप चहल ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर आयुष नोडल अधिकारी डॉ. सौरव वत्स मौजूद रहे। इसी प्रकार ढांड एवं सीवन खंड स्तर पर योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान से सतपाल भारद्वाज, अनिल कुमार विभा गोयल, संजीव कुमार और आयुष योग सहायकों ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। इस कार्यक्रम में ढांड 24 एवं सीवन में 18 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। इस अवसर पर ढांड ब्लॉक में डा. प्रेमचंद एवं डॉ. मंजू शर्मा तथा सीवन ब्लॉक में डॉ. प्रदीप शर्मा, आयुष नोडल अधिकारी संदीप मेहता मौजूद रहे।

गुहला खंड स्तर पर 20 प्रतिभागियों के साथ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान में आयोजित किया गया। इसमें डॉ. विनोद गुप्ता, रेखा गर्ग, कुलदीप सिंगला, अमित महाजन एवं सीयन ब्लॉक में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम, एवं आयुष योग सहायक सत्यवान, सोहनलाल, प्रदीप ने अहम भूमिका निभाई।

इस प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित पीटीआई, डीपीआई, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से सभी खंड स्तर पर कार्यक्रम हेतु पूर्ण सहयोग दिया गया। जिला कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा विभाग आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति आर्ट ऑफ लिविंग भारतीय योग संस्थान द्वारा करवाया जा रहा है।

योग दिवस को सफल बनाने के लिए लगाया शिविर

राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सोहन पाल को नोडल अधिकारी बनाया गया एवं आयुष डिपार्टमेंट की तरफ से डॉक्टर रमेश माथुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोहन पाल ने बताया पूरे ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डीपी पीटीआई एवं शारीरिक शिक्षा सहायकों ने इसमें भाग लिया और आयुष डिपार्टमेंट के योग सहायकों ने सभी को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया। यह योग प्रशिक्षण सुबह छह से 7:30 बजे तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिया। संवाद
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर 26 व 28 मई को भी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों एवं शारीरिक प्रवक्ताओं के लिए आयोजित किया गया है। -डॉ. शकुंतला दहिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें