फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रशिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिलनी। पिलनी गांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे पतंजलि शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर का रविवार को हवन और सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर 16 नए योग शिक्षकों को प्रमाणपत्र और योग पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को जोड़ों के दर्द, बदन दर्द, सिर दर्द, सर्वाइकल और महिलाओं की बीमारियों से संबंधित प्राकृतिक उपचार बताए गए। मुख्य अतिथि नरेंद्र पिलनी ने पतंजलि जिला टीम और प्रशिक्षकों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र पिलनी के साथ पंच अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, आशीष, अश्वनी, राजीव, सुमन, सुकन्या देवी, संतरों, नीलम, पूर्व पंच प्रतिनिधि प्रवीण और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्याम सुंदर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें