फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैंटर की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी

Tue, 07 Oct 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित जीआरपी थाने के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कैंटर चालक मौके से भाग गया। इस घटना में मुलाजिमों को चोट नहीं आई। पड़ाव थाना पुलिस ने कैंटर चालक पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में यमुनानगर के मांडखेड़ी गांव के सिपाही सतीश कुमार ने बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस की नेशनल हाईवे पर लगी गाड़ी में बतौर चालक तैनात है। पांच सितंबर को वह ईएसआई संजय कुमार के साथ मोहड़ा ट्रैफिक पुलिस थाना से अपनी शिफ्ट खत्म करके सिटी के देवी नगर जा रहे थे, जैसे ही जीआरपी थाने के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में वह तो बाल-बाल बच गए। लेकिन पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें