फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए यातायात पुलिस की टीम ने रेलवे गेट, नरवानिया बिल्डिंग, भगत सिंह चौक व कबूतर चौक पर सड़क से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही पीली पट्टी लगाकर सचेत किया कि इससे आगे नहीं जाना है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात थाना प्रबंधक एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रेहड़ी खड़ी करके व दुकानदारों को सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने से रोका गया। साथ ही उन्हें समझाया कि यह ठीक नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने सडक़ के दोनों ओर पीली पट्टी बनाई व हिदायत दी कि इससे आगे कोई भी दुकानदार या रेहड़ी वाला सामान नहीं रखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें