गुहला-चीका। शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कैथल ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शनिवार को शहीद उधम सिंह चौक पर विशेष अभियान चलाया। सब इंस्पेक्टर सुलोंद्र सिंह के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने और पटाका छोड़ने वाली बुलेट बाइकों सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
एसआई सुलोंद्र सिंह ने मौके पर वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानों के सामने या सड़क किनारे गलत तरीके से पार्किंग पाई गई तो वाहन जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में कई बाइकों को इंपाउंड भी किया गया, जिनमें पटाका छोड़ने वाली बुलेट बाइकें भी शामिल थीं। संवाद