फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगन मिलन कार्यक्रम में पारपंरिक कुआं पूजन और गोद भराई की रस्म

विज्ञापन
पारंपरिक कुआं पूजा व गोद भराई की रस्म करवाते हुए अ​धिकारी सपना व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक कैथल शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वस्थ एवं बाल सहभागिता विषय पर गतिविधियां करवाई गईं। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं और अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। कैथल शहर के बलराज नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक कुआं पूजन और गोद भराई की रस्म करवाई गई। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने महिलाओं और अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, उचित देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों की वृद्धि एवं विकास की समय-समय पर निगरानी करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी करवाई गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग की ओर से अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं और बच्चों के समुचित विकास में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया।

पारंपरिक कुआं पूजा व गोद भराई की रस्म करवाते हुए अधिकारी सपना व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें