फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परंपरा का है महत्व, इसे उत्सव के रूप में मनाएं

Sun, 03 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
01 कैथल। मंजू बाला 
विज्ञापन
कैथल। सावन सिर्फ एक धार्मिक महीना नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें प्रकृति, भक्ति और परंपरा एक साथ मिलकर जीवन में रंग भरते हैं। इसे मनाना न सिर्फ आनंददायक होता है, बल्कि यह हमारी परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर भी देता है। इसलिए सावन की परंपराओं का काफी महत्व है और इसे उत्सव के रूप में मनाएं।
विज्ञापन

इस महीने को उत्सव की तरह मनाने की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है। सावन माह में विशेष रूप से महिलाएं सोमवार को व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, जिससे सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्राप्त होता है।

सावन माह में अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर श्रावण सोमवार की पूजा करें।

घर में भजन-कीर्तन या शिव कथा का आयोजन करें। बच्चों को सावन की परंपराओं और कहानियों से अवगत कराएं। महिलाओं का सावन मिलन या मेहंदी समारोह आयोजित करें। पर्यावरण का सम्मान करते हुए पेड़ लगाएं, क्योंकि यह महीना हरियाली का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रस्तुति : मंजू बाला, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें