फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक हरविलाश।
विज्ञापन
कैथल। गांव बात्ता से पराली लेकर पिहोवा गए 33 वर्षीय ट्रैक्टर चालक को नींद की झपकी आने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव क्योड़क के पास उनका ट्रैक्टर ट्राली के साथ सड़क किनारे खाई में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चालक गांव मालवा, जिला अंबाला निवासी हरविलाश की मौत हो गई।
मृतक के भाई अक्षय कुमार ने बताया कि हरविलाश गांव बात्ता से ट्रैक्टर-ट्राली में पराली भरकर पिहोवा गए थे। उनके साथ दोस्त मनजीत भी दूसरे ट्रैक्टर पर चल रहा था। दोनों रात को कैथल लौट रहे थे। इस दौरान गांव क्योड़क के पास अचानक हरविलाश के ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पराली से भरी ट्राली सहित सड़क किनारे खाई में पलट गया। दूसरे ट्रैक्टर पर आ रहे मनजीत ने हादसा होते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचकर हरविलाश को संभाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक हरविलाश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें