एमएसजी इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी के सौजन्य से डेरा सच्चा सौदा सिरसा में राष्ट्रीय तिरंगा रुमाल छू लीग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव जाखौली के रमेश उर्फ सूंडा पहलवान ने मैन आफ द टूूर्नामेंट का खिताब हासिल करके गांव व जिला का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उसे एक ऑल्टो गाड़ी केटन, एक स्कूटी व चार लाख रुपये नकद एमएसजी डा. संत गुरमीत राम रहिम सिंह इंसा ने प्रदान की।
रमेश पहलवान की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है। पहलवान ने उपलब्धि को गांव के नाम समर्पित किया है। यह सम्मान लेकर जब रमेश पहलवान गांव में आया तो गांव के सरपंच रत्न सिंह कादियान एवं सभी ग्रामीणों ने पंचायत पट्टी कमान की और से एक ट्राफी व 21000 रुपये नकद देकर विजेता का सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद अंजू जागलान ने 2100 रुपये देकर पहलवान को सम्मानित किया। ब्लाक समिति चेयरमैन के पति दिलबाग सिंह ढुल ने नकद राशि देते हुए बधाई दी। ग्रामीणों व भुटिया परिवार ने पहलवान रमेश को बुलेट मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रूलिया राम, श्रृंगारा राम, नरेश पहलवान, माडू, रामकुमार, सतपाल, पाला, रमेश, मनोज, पवन कादियान, बलबीर, विजय पहलवान, सत्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।