फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 10 में अव्वल रहे विद्यार्थियों का किया सम्मान

Sat, 18 Apr 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शत प्रतिशत परिणाम आने पर एमडीएन ग्लोबल स्कूल में मेधावियों का सम्मान करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 36 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इस प्रकार कुल 55 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।उन्होंने बताया कि देव मित्तल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान खुशी दुर्गेश एवं पर्व बनवाला ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया जबकि शीतल ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया। विद्यालय के प्रबंधक गौरव गर्ग एवं प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने भी विद्यार्थियों को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें