took six samples of food items
- फोटो : Kaithal
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैथल सहित सीवन व चीका में छापामार कार्रवाई की। जिसमें छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
टीम में डा. हरविंद्र जीत सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए चिकन ग्रेवी, पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, चना मसाला व एमडीएच मसाले के नमूने लिए हैं। सबसे पहले टीम कैथल के कबूतर चौक पर पहुंची। यहां स्थित एक दुकान से एमडीएच मसाला का सैंपल लिया गया। इसके बाद गांव सीवन जय बाबा नारायण स्वीट्स से गुलाब जामुन, इसी गांव के बस अड्डा के नजदीक स्थित हलवाई की दुकान से रसगुल्ले का सैंपल लिया। यहां से टीम चीका पहुंची। जहां गोल मार्केट स्थित एक दुकान से चना मसाला का सैंपल लिया। शाम के समय वापस कैथल आने के बाद ढांड रोड स्थित शिव कॉपलेक्स में पंजाबी तड़का से चिकन की ग्रेवी व पनीर का सैंपल लिया गया। सभी सैंपल जांच के लिए करनाल भेजे जाएंगे।