संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ओर जहां संस्थानों में विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं विद्यार्थियों के बीच करवाई गई, वहीं कई जगह शपथ ग्रहण समारोह व रैलियां भी निकाली गईं। दिनभर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
शपथ समारोह, रैली निकाली
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ समारोह और मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राम मेहर ने विद्यार्थियों को बताया कि हम सभी को भारत के नागरिक होने के नाते वोट डालने का अधिकार है। कार्यक्रम में रवींद्र कुमार, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, दीपक कुमार, हरिपाल व राजरानी मौजूद रहे। संवाद
मतदाता की शपथ दिलाई
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर तहसीलदार दिनेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने बीएलओ और छात्राओं की जागरूक मतदाता की शपथ दिलवाई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र दहिया ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध व पोस्टर गतिविधियों में भाग लिया। संवाद
सीवन में मतदाता सम्मेलन
सीवन। परम ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग में मतदाता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शैली मुंजाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को लाइव संबोधित किया।
शैली मुंजाल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी है कि हम सभी को मतदान का हक है। हम अपनी मर्जी से मतदान करके अपनी सरकार चुन सकते हैं। कार्यक्रम में विक्रम मुंजाल, सुनीता नंदा, शिल्पा, नवनीत व बिंद मौजूद थे। संवाद