फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल खराब की रिपोर्ट दर्ज करने की अंतिम तिथि कल

Sun, 14 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डीसी प्रीति ने किसानों को निर्देश दिए हैं कि वे अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार द्वारा खोले गए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराबे की जानकारी 15 सितंबर तक दर्ज कराएं।

किसान यह रिपोर्ट स्वयं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी का भौतिक सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि यह पोर्टल प्रदेश के सभी गांवों के लिए उपलब्ध है। यदि किसी किसान की फसल जलभराव या बारिश के कारण खराब हुई है, तो वह अपनी जानकारी पोर्टल पर दे सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में घग्गर नदी के जल स्तर बढ़ने के कारण 39 गांवों में लगभग 6,000 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। इन क्षेत्रों के किसान अपनी फसल खराबे की रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें