फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टमाटर हुआ लाल दामों में उछाल

Wed, 28 Jun 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सब्जी मंडी में टमाटर का भाव इन दिनों लोगों को रुला रहा है। टमाटर थोक में 60 रुपये से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दामों में उछाल से फुटकर विक्रेता 100 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बीते एक सप्ताह के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें दोगुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गई हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जो टमाटर मंडी में अपनी क्वालिटी के हिसाब से थोक में 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब वह 60 से 70 रुपये तक बिक रहा है। टमाटर के अचानक महंगा होने का कारण बारिश में टमाटर की फसल खराब होना बताया जा रहा है।
बारिश के कारण फसलें हुईं खराब

सब्जी उत्पादक किसान राजेश रहेजा ने बताया कि बीते कुछ दिनों में ही टमाटर के दाम बढ़े हैं। टमाटर के एकदम से दाम बढ़ने का कारण बारिश है। बारिश और बिपरजॉय तूफान के कारण महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है। इस कारण मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई है। जिससे कीमतें एक सप्ताह में ही आसमान छू गईं। वहीं इन दिनों स्थानीय टमाटर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


मंडी में टमाटरों की आवक कम

सब्जी विक्रेता सुखदेव ने बताया कि मंडी में टमाटर की आवक कम हो गई है। इस कारण से टमाटर महंगा हो गया है। अब टमाटर हिमाचल के सुंदरनगर से आ रहा है। हिमाचल में बरसात का पानी रुकता नहीं है व साथ की साथ निकल जाता है। इसलिए यहां पर टमाटर की फसल का अच्छा उत्पादन हो रहा है। हरियाणा व पंजाब में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। मंडी में इस समय थोक में 60 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। वहीं फुटकर में यह 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं स्थानीय टमाटर की फसलें खत्म हो चुकी है। अब नई फसलों की बिजाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें