फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान की रोपाई 15 से पहले न करने को कहा

Wed, 11 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। कृषि विभाग ने किसानों से 15 जून से पहले खेत में धान की रोपाई न करने का आह्वान किया है। गुहला की उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. कंचन शर्मा ने यह अपील स्थानीय किसानों से की।

उन्होंने बताया कि मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को इस साल भी लागू किया गया है। धान की खेती छोडऩे और धान के जगह पर अन्य विकल्पित फसलों की बुआई करने वाले किसानों को आठ हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि विभाग ने धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विधि से बिजाई करने से लगभग 30 प्रतिशत पानी की बचत होती है और इससे पैदावार में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि निर्देश हैं कि किसान 15 जून से पहले धान की रोपाई नहीं कर सकते। प्रशासन ने इसके लिए टीमों का गठन कर दिया है। किसानों से अपील है कि इसका हर हाल में पालन करें। डॉ. कंचन ने बताया कि ऐसा करने पर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब सा जुर्माना वसूल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें