फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में शौचालय बदहाल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के शौचालय में फैली गंदगी
विज्ञापन
कैथल। शहर के नागरिक अस्पताल में शौचालयों की बदहाल स्थिति मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। गंदगी और दुर्गंध के कारण अस्पताल में आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज शामिल हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का दुरुस्त होना बेहद आवश्यक है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है।
अस्पताल के शौचालयों में गंदगी फैली हुई है और दुर्गंध से वातावरण असहनीय हो गया है। मरीज राकेश, अमित और कुलदीप ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि वहां कुछ मिनट भी ठहरना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है, क्योंकि उन्हें शौचालय का अधिक उपयोग करना पड़ता है। गंदगी के कारण उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोग इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल आते हैं, लेकिन यहां की अस्वच्छ व्यवस्था उन्हें अतिरिक्त बीमारियों के खतरे में डाल रही है। शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने और निगरानी के अभाव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, जिससे पहले से बीमार मरीजों की स्थिति और गंभीर हो सकती है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर साफ-सफाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

नागरिक अस्पताल के शौचालय में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें