कैथल। एससीआरएम स्कूल रतनगढ़ (सोनीपत) में आठ से 10 सितंबर के बीच जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हरियाणा होनी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला कैथल की महिला व पुरुष टीम के लिए आरकेएसडी कॉलेज के स्टेडियम में 26 अगस्त को ट्रायल होंगे। जो खिलाड़ी इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे शाम पांच बजे स्टेडियम पहुंचे। जो खिलाड़ी पहली जनवरी 2005 के बाद जन्मे है वे सभी लड़के व लड़कियां इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी साथ में अपना आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाणपत्र जिसकी रजिस्ट्रेशन तिथि जन्म से तीन वर्ष से अधिक न हो दोनों की कॉपी भी साथ लेकर आएं। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. गुरदीप भोला ने दी।