संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की कवायद जारी है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार तक है। उधर, आरकेएसडी कॉलेज में 401 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
रविवार को अवकाश के दिन भी आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया चलती रही। स्नातक कक्षाओं में पहली मेरिट सूची के आधार पर अब तक 401 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है, जिनमें 208 छात्र और 193 छात्राएं शामिल हैं।
अभिभावकों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज की एडमिशन विंडो रविवार को भी खुली रही। प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला के नेतृत्व में स्टाफ भी पूरे समय मौजूद रहा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों के लिए 30 जून (सोमवार) फीस भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
कोर्स
सीटें
अब तक हुए दाखिले
बीए
560
144
बीए (सेल्फ फाइनेंस)
150
17
बीए (इवनिंग)
380
21
बीकॉम
160
57
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)
80
12
बीकॉम (इवनिंग)
220
19
बीकॉम (इवनिंग ऑनर्स)
60
15
बीएससी फिजिकल साइंस
140
20
बीएससी फिजिकल साइंस (सेल्फ फाइनेंस)
120
13
बीएससी लाइफ साइंस
80
14
बीएससी लाइफ साइंस (सेल्फ फाइनेंस)
80
6
बीएससी फिजिकल एजुकेशन (वित्त पोषित)
55
12
बीसीए (वित्त पोषित)
140
27
बीबीए (वित्त पोषित)
70
14
बीकॉम टैक्स (वित्त पोषित)
60
0
बीकॉम इंश्योरेंस (वित्त पोषित)
60
0
बी-वोकेशनल (वित्त पोषित)
30
0