फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07 कैथल। तिरंगा यात्रा निकालते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक के एनएसएस व एनसीसी के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौक की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।
इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा का नेतृत्व एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर ढांडा और प्रवीण मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना और इसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान छात्रों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। गगनभेदी नारों से नगर गूंज उठा और राहगीरों ने भी तिरंगे के सम्मान में सहभागिता दिखाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है और इसकी गरिमा बनाए रखना हर भारतीय का दायित्व है।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण सतबीर सिंह, अमरीक सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें