बच्चों के साथ चिकित्सक व अन्य। स्वय
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा और जीवन प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि ‘आओ गांव चले’ थीम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. ममता गर्ग ने विद्यार्थियों को आंखों से जुड़ी बीमारियों तथा लू के दौरान आंखों की देखभाल के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों को मां के महत्व और परिवार से जुड़ाव की सीख भी दी। डॉ. रुचिका सूद ने नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। संवाद