कैथल। कस्बा सीवन से एक युवक एक विधवा महिला की तीन हजार रुपये की पेंशन राशि व बैंक की कॉपी लेकर भाग गया। सीवन थाने में दी गई शिकायत में कस्बा निवासी विधवा महिला देशो देवी ने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे जब वह बैंक से अपनी बुढ़ापा पेंशन के तीन हजार रुपये राशि निकलवाकर आ रही थी। वह जैसे ही क्रांति मोहल्ले में कुएं के पास पहुंचीं तो बाइक पर सवार युवक उनकी पेंशन राशि व बैंक कॉपी का लिफाफा छीन कर भाग गया। सीवन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद