संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा में तीन छात्राओं ने सुपर 100 के प्रथम चरण की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना हुई, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर पर भी सकारात्मक संदेश गया है। गांव की शिक्षा समिति ने सानिया मनु और तमन्ना को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रभारी डाॅ. राजेश नैन ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की इस सफलता का श्रेय कर्मठ शिक्षक स्टाफ को जाता है। जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन के साथ बच्चों में आत्मविश्वास का संचार किया है।
खास बात यह है कि गांव के सरपंच की बेटी सानिया भी सरकारी विद्यालय में अध्ययन करते हुए इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है। यहां के शिक्षकों ने सफलता पर खुशी जताई।
इस सफलता से न केवल विद्यार्थियों के परिवारों में खुशी का संचार हुआ है, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा के प्रति उत्साह और विश्वास को बढ़ावा मिला है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा भविष्य में और भी ऐसे प्रयासों की उम्मीद जताई जा रही है,जिससे शिक्षा के क्षेत्र में और प्रगति हो सके।