फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेशनल खो-खो और पुरुष चैंपियनशिप में कैथल के तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
26 कैथल। खेलों में पदक लेकर लौटे खिलाड़ी डीपीई रणदीप ढुल के साथ। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। एनसीटी दिल्ली के त्यागराज इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच मई तक होने वाले 68वें स्कूल नेशनल खो-खो व-19 पुरुष चैंपियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता में जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलते हुए जिले को रजक पदक दिलाया था और अपने खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हरियाणा की टीम को दिलाया। इसमें हरियाणा की टीम में तीन खिलाड़ी आर्यन, आशीष व सौरभ कैथल से रहे जबकि चार खिलाड़ी रोहतक, दो खिलाड़ी सोनीपत और एक-एक खिलाड़ी फतेहाबाद, पानीपत, हिसार जिले से चुने गए। हरियाणा की टीम के कोच के रूप में रणदीप ढुल नरडांचल स्कूल नरड को चुना गया।
इन खिलाड़ियों ने लीग मैच में उड़ीसा और कर्नाटक कोरा ग्रुप में दूसरे नंबर पर क्वालीफाई किया और हार्ड लाइन मैच में गुजरात को 16-18 के स्कोर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी नरड़ांचल स्कूल नरड़ के हैं। यह जिले का एकमात्र ऐसा स्कूल है जिसमें खो-खो के अंदर सबसे ज्यादा लड़के व लड़कियां हर साल हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी खिलाड़ियों को स्कूल में पहुंचने पर एमडी सुरेश नैन व स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी व स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें