कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ककहेड़ी निवासी दर्शन सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि पांच मई को सुबह के समय वह सरकारी स्कूल के पास से जा रहा था। वहां मोटरसाइकिल की टक्कर से वह घायल हो गया। खरक पांडवा निवासी हरदीप ने कलायत थाना में शिकायत दी कि चार मई को रात करीब 11 बजे वह बाइक से बात्ता में पुल के पास से जा रहा था। तभी कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक भाग गया। बरसाना निवासी सुरेशपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि सात मई की दोपहर मोटरसाइकिल की टक्कर से उसका भाई राजीव हाबड़ी में घायल हो गया। जांच अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद