फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ सहित तीन लोगों की मौत

Sun, 08 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार की रात में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में अधेड़ सहित दो युवकों की मौत हो गई। उधर, अन्य हादसों में प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें भर्ती कराया गया है। 

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, पूंडरी के गांव जांबा और खेड़ी शेरखां में तीन हादसे हुए। पहले मामले में 20 साल के युवक शुभम की मौत हो गई। मृतक शुभम के बड़े भाई रोहित वह गाड़ी की चाबी देने के लिए रात करीब 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में गया था।
विज्ञापन


बीच रास्ते में ही ट्रक खड़ा था और उसकी बाइक की भी लाइट नहीं थी। ऐसे में उसकी बाइक ट्रक में जा घुसी। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में तितरम थाना की पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में पूंडरी के गांव जांबा में 25 साल के कृष्ण कुमार को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में भी पूंडरी थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

तीसरे मामले में खेड़ी शेरखां में 48 साल के रोहताश की बाइक को भी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, कलायत खंड के गांव रामगढ़ के निकट प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक चालक पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें पटियाला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गांव सतरना के बलकार ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 4 दिसंबर को सांय के समय जब वह अपने बेटे रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर रामगढ़ के निकट से गुजर रहा था तो एक प्राइवेट स्कूल के बस चालक ने अपनी बस को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में वे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा पाई में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में जख्मी

कैथल। कस्बा पाई में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कस्बा राजौंद निवासी सुशील ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दो दिसंबर को रात करीब नौ बजे जब वह कस्बा पाई के वीटा बूथ के पास पहुंचा तो कस्बा पाई के बाइक चालक संदीप ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही चलते हुए उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी पूंडरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें