कैथल। बलबेहडा गांव में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। पिंकी रानी ने चीका थाना की पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 मई को गांव के ही शीशपाल, रामनिवास, मीनू, कमला देवी, बिंदर कौर, विक्रम, रामरति, अमन, सुभाष व सीमा देवी ने लाठी, गंडासी तथा डंडे से हमला करते हुए उसे तथा उसके पति बलजीत को घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के दूसरे मामले में बलराज नगर के मनप्रीत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 मई को कैथल के नागरिक अस्पताल के निकट सोनू और रमन ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद