फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुराने मरीजों के लिए खुलेंगी तीन नई पंजीकरण खिड़कियां

Fri, 27 Nov 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। अस्पताल प्रबंधन पुराने मरीजों के लिए तीन नई पंजीकरण खिड़कियां खोलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

ये खिड़कियां अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने स्थित आयुष्मान काउंटर वाली जगह पर बनाई जाएंगी। यहां केवल पहले से इलाज करवा रहे मरीजों की पर्ची पर नंबर लगाया जाएगा। महिलाओं, पुरुषों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग खिड़कियां होंगी। उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे रोजाना करीब 800 पुराने मरीजों को फायदा मिलेगा।
जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें लगभग 60 प्रतिशत नए और 40 प्रतिशत पुराने मरीज होते हैं। नए मरीजों का पंजीकरण करने में अधिक समय लगता है, क्योंकि उनका पूरा विवरण दर्ज किया जाता है। वहीं पुराने मरीजों की पर्ची पर नंबर लगाने की प्रक्रिया कम समय में पूरी हो जाती है। इसके बावजूद दोनों तरह के मरीजों को अभी एक ही व्यवस्था के तहत कतार में लगना पड़ता है। अलग खिड़कियां बनने से पुराने मरीजों को नए मरीजों की लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निदेशक के निरीक्षण के बाद लिया फैसला : 22 नवंबर को पोलियो अभियान के शुभारंभ के बाद मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें