फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू के मिले तीन नए मरीज, अब संख्या 49

Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो चुकी है। लगातार डेंगू के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 282 टीमें बनाई है। इसमें 550 एएनएम भी शामिल है। इसके बावजूद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि उन्होंने डेंगू के बचाव के लिए लगातार टीमों की ड्यूटियां लगाई हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि सोमवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें