फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डाकघर में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी कृष्ण ने बताया कि जिला सोनीपत के गांव बनवासा निवासी विशाल व दीपक ने उसके बेटे को डाकघर में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इस काम के लिए छह लाख रुपये में बात हुई थी। उसने आरोपियों को जून में तीन लाख रुपये जींद के बनियाखेड़ा में दे दिए थे लेकिन बेटे को नौकरी नहीं मिली। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गुहला एसएचओ ने राजेश मोर ने बताया कि जिला सोनीपत के गांव बनवासा निवासी विशाल व दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें