संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। समवशरण जुबिलेंट फाउंडेशन (एसजेएफ) पुणे महाराष्ट्र की ओर से आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत ओलंपियाड परीक्षा 2023 में कठवाड़ के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन जय भगवान शास्त्री की प्रेरणा से किया गया।
हिंदी अध्यापक नरेश कुमार की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। विद्यालय के कार्यभारी प्रधानाचार्य संदीप ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रमाण पत्र व नगद राशि प्रदान की। सुमन देवी पीटीआई ने बच्चों को मेडल पहनाए। नरेश कुमार सामाजिक विज्ञान अध्यापक ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर प्राध्यापक जगतार सिंह, गणित अध्यापक संदीप कुमार व रामनिवास, विज्ञान अध्यापक कपिल ठकराल, संस्कृत प्राध्यापिका शारदा क्वात्रा, अध्यापिका संगीता, सोनिया व राजीव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इन विद्यार्थियों ने जीते पदक ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ की कक्षा आठवीं की छात्रा आसमा देवी, कक्षा सातवीं की छात्रा तमन्ना देवी, कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी जसप्रीत, ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा सातवीं के कुमार मयंक, कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी अनु देवी ने रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी आरुषि ने कांस्य पदक हासिल किया।