फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले से तीन युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

Mon, 22 Jan 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले से अलग-अलग जगहों से तीन युवतियां लापता हो गई। सभी मामलों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में जिले के एक गांव निवासी पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 19 जनवरी को उसकी 23 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि 18 जनवरी को गांव से उसकी 22 वर्षीय बहन बिना बताए घर से चली गई। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गी। विवेचना अधिकारी सुमन देवी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में एक कस्बा से ब्यूटी पार्लर पर गई युवती गायब हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 20 जनवरी को चीका के एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें