फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में तीन छात्राएं प्रथम

Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा विभा शर्मा, जन्नत और मानसी की टीम ने जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने शिक्षक प्रभारी प्रो. आंचल के साथ हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से प्रायोजित और जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की ओर से आठ नवंबर 2024 को आयोजित जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच जिलों (कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला) की 25 टीमों ने भाग लिया। आरकेएसडी कॉलेज की टीम में शामिल विभा, जन्नत और मानसी अव्वल रहीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. केके सिरोही और विज्ञान प्रश्नोत्तरी संयोजक डॉ. राजेश देशवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें