फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय आईटीआई कैथल की तीन छात्राएं होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रक ब्यूरो मधुबन करनाल की ओर से राजकीय आईटीआई कैथल की तीन छात्राओं को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय पंचकूला में 26 जून को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक की तरफ से प्राप्त पत्र अनुसार प्रथम स्थान किरण, द्वितीय कोमल, तृतीय पुरस्कार संजना को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य नारकोटिक्स नियंत्रक ब्यूरो मधुबन ने नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ हरियाणा राज्य में पिछले दिनों एक जागरूकता अभियान चलाया था। इसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेज व आईटीआई में सेमिनारों का आयोजन किया था। इसमें हजारों छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक किया गया था। इसी दौरान आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई कैथल की इन छात्राओं की ओर से बेहतर स्लोगन राइटिंग की गई और इन छात्रों को प्रदेश स्तर पर नशे के खिलाफ बेहतर से स्लोगन राइटिंग के लिए सम्मानित किए जाने का पत्र आईटीआई कैथल को प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने इसके लिए आईटीआई के सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें