फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन के तीन दिन शेष, 132 आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ाने की कवायद के बीच स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट लेने के लिए आवेदन के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से जिले में 11 रूटों पर निजी बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 132 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संचालक 30 सितंबर तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके लिए 25 हजार रुपये की अप्रतिदेय फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिले के कई ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल रही हैं। सुबह और शाम के समय विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों की संख्या बढ़ने पर बसों में भीड़ हो जाती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को अगली बस के इंतजार में काफी समय गुजारना पड़ता है। निजी बसों के नए परमिट जारी होने के बाद इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

जिले में पहले से 118 निजी बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इसके बावजूद नए रूटों पर परमिट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचना परिवहन सुविधा की मांग को दर्शाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों और दूसरे कस्बों से जोड़ने वाले रूटों पर नए परमिट से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


11 रूटों के लिए मिलेगा परमिट

आरटीए की ओर से कैथल-असंध वाया तितरम मोड़, जाखौली व राजौंद, राजौंद-पिहोवा वाया पाई, पूंडरी, फरल, ढांड व बटेड़ी, खरकां-पिहोवा वाया अगौंध, गुहला-चीका वाया भागल और कैथल-चीका वाया सीवन, कांगथली व पीडल रूट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा पूंडरी-करनाल वाया बरसाना, हाबड़ी, सिरसल, बदनारा व निसिंग, कैथल-निसिंग वाया पूंडरी, पूंडरी-कुरुक्षेत्र वाया फरल व ढांड, कैथल-नरवाना वाया तितरम मोड़, बात्ता, कलायत व ढाकल, ढांड-करनाल वाया कौल, सीतामाई व काछवा, कैथल-टोहाना वाया पाड़ला, सांघन, नंदसिंह वाला, बरटा, धनौरी, गढ़ी पिपलथा, ढाबी टेक सिंह, धमतान साहिब व कालवन और कैथल-नगूरां वाया तितरम मोड़ व किठाना रूट भी शामिल हैं।

30 सितंबर के बाद होगी आगे की कार्रवाई

आरटीए विभाग के अनुसार इच्छुक संचालक 30 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच सहित नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। परमिट जारी होने के बाद संबंधित रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।


- 11 रूटों पर बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संचालक 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


— गिरिश कुमार, आरटीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें