कैथल। नगर परिषद अब लोगों को कम खर्च पर सुविधाएं देने के लिए शहर में तीन सिटीजन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करेगा। इन सिटीजन फैसिलिटी सेंटरों का सरकार के आदेशों पर 30 सितंबर से पहले निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। यह पूरी तरह से सरकारी होंगे। यहां पर नगर परिषद की तरफ से दो-दो कर्मियों की भी लगाई ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी।
इन फैसिलिटी सेंटरों के निर्माण दूसरा फायदा यह भी होगा कि यहां पर लोगों को किसी भी सरकारी काम के लिए अधिक जेब न ढीली करके सामान्य फीस ही देनी होगी। इन सिटीजन फैसिलिटी सेंटरों के स्थापित होने के बाद शहर के काफी लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि ये सेंटर तीन अलग-अलग वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। 30 सितंबर से पहले इनका निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
सभी सरकारी सेवाओं का ले सकेंगे लाभ ः नगर परिषद की तरफ से बनाए जाने वाले सिटीजन फैसिलिटी सेंटरों में शहर के लोग सरकारी खर्च पर नगर परिषद सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह सिटीजन फैसिलिटी सेंटर एक बार से अटल सेवा केंद्र का कार्य करेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यहां बनेंगे सेंटर-
वार्ड नंबर 19 में वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र
जींद रोड स्थित मॉडन टाउन में
वार्ड नंबर 10 में सेक्टर 19 में
शहरी निकाय विभाग के निदेशालय के तहत सिटीजन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कराए जाने हैं। इसी कड़ी में कैथल शहर में भी तीन सेंटर बनाएं जाने हैं। इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका निर्माण 30 सितंबर से पहले पूरा कर दिया जाएगा। इन सेंटरों का निर्माण होने के बाद शहर के लोग सरकारी खर्च पर ही सरकारी योजनाओं से संबंधित अपने कार्य करवा सकेंगे। -रवि ऑबराय, एक्सईएन, नगर परिषद