कैथल। सट्टा खाईवाली करने वालों पर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने तीन मामलों में तीन सटोरियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 26,260 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने सूचना पर चंदाना रोड़ नजदीक स्वर्ग पुरी दीवार कैथल के पास सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी शक्ति नगर कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 5060 रुपये बरामद हुए। सीआईए-1 पुलिस के एएसआई संजय कुमार की टीम ने चदांना रोड गली नं 2 कैथल में सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी स्थानीय निवासी हरपाल को काबू कर उसके कब्जे से 10050 रुपये बरामद किए। सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने सदर बाजार कैथल से सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी दयानंद कॉलोनी कैथल निवासी दीपक उर्फ अप्पू को काबू किया गया। उसके कब्जे से 11150 रुपये बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद