फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉपर पाइप चोरी करने में तीन पकड़े

Sat, 21 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में कॉपर पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों सियामुद्दीन नादान, रथवा निवासी शेख बाबू तथा सुजान चौधरी निवासी जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि यूनिकॉर्न सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज के कर्मचारी नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कॉपर पाइप फिटिंग व अन्य विद्युत कार्य चल रहा है। इसी दौरान कई बार कॉपर पाइप और अन्य सामान चोरी हो रहा है। निगरानी बढ़ाई गई तो तीनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही चोरी करते हुए काबू कर लिया गया। सभी आरोपी मेडिकल कॉलेज में लेबर के रूप में कार्यरत थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें