फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायरिंग करके रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर फायरिंग करने व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अनिल गुर्जर उर्फ मोनू गैंग के तीन आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, एक मैगजीन, चार रौंद, 50 हजार नकदी व मोबाइल बरामद हुए हैं। उन पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है।

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कलसोरा जिला करनाल निवासी सुमित उर्फ दुलो, करतारपुर जिला करनाल निवासी साहिल व इस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र निवासी साहिल उर्फ शैली के रूप में हुई। तीनों आरोपी काफी समय से छप्रियां जिला करनाल निवासी अनिल गुर्जर उर्फ मोनू से मिलकर गैंग को चला रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोनू गुर्जर काफी समय से ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। वह विदेश में बैठकर हरियाणा व अन्य राज्यों में लोगों से रंगदारी की मांग कर रहा है। गिरफ्तार तीनों लडक़े रंगदारी की रकम की डिलीवरी लेने व इनको आगे डिलीवर करने का काम कर रहे थे। शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाना, जिन लोगों से रंगदारी ली जानी है, उनके बारे में जानकारी एकत्रित करना, ये काम तीनों आरोपी कर रहे थे। तीनों को ढांड क्षेत्र से काबू किया गया है।

पांच सितंबर को की थी फायरिंग ः एसपी ने बताया कि पांच सितंबर को पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

11 सितंबर को फायरिंग करने वाले दो शूटर करनाल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़े गए, लेकिन गिरोह के

बाकी सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे।

पुलिस ने रंगदारी की रकम वसूल करने वाले उपरोक्त गिरोह के तीन सदस्यों को ढांड क्षेत्र से एक पंजाब नंबर की गाड़ी सहित काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उन उनके कब्जे से शूटरों द्वारा फायरिंग में प्रयोग .32 बोर की दो पिस्तौल, एक मैगजीन, चार रौंद, 50 हजार रुपये व मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी ने बताया कि ग्रुप के सभी मुख्य गुर्गों की पहचान करके शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें