फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन गिरफ्तार, 35.50 बोतल शराब बरामद

Thu, 04 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न तरह की 35.50 बोतल शराब बरामद की। थाना सीवन पुलिस के एएसआई रामबिलास की टीम ने गश्त के दौरान सूचना पर गांव पाबसर से प्रेमपुरा रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध हालात में पैदल आए गांव कक्योर माजरा निवासी जगतार सिंह को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 22.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में, एएसआई अमृतलाल की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव कवारतन से नौच रोड पर नाकाबंदी की। वहां से बाइक पर आए गांव बरटा निवासी विजय व हरनाम को काबू किया गया। तलाशी में बैग से चार कोल्ड ड्रिंक बोतलों में 10.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीवन में अलग-अलग केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें