कैथल। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न तरह की 35.50 बोतल शराब बरामद की। थाना सीवन पुलिस के एएसआई रामबिलास की टीम ने गश्त के दौरान सूचना पर गांव पाबसर से प्रेमपुरा रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध हालात में पैदल आए गांव कक्योर माजरा निवासी जगतार सिंह को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 22.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में, एएसआई अमृतलाल की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव कवारतन से नौच रोड पर नाकाबंदी की। वहां से बाइक पर आए गांव बरटा निवासी विजय व हरनाम को काबू किया गया। तलाशी में बैग से चार कोल्ड ड्रिंक बोतलों में 10.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीवन में अलग-अलग केस दर्ज किया गया है। संवाद