कैथल। नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव झोजापुर गन्नोर निवासी प्रवेश कुमार, नवजीशपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी रवि राज उर्फ सोनू व गांव बहरा जिला गन्नोर निवासी पप्पू उर्फ पाली को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
रेवाड़ी निवासी सचिन यादव की शिकायत के अनुसार वह उसके परिवार के साथ सेक्टर 21 कैथल में रहता है। वह परिवार के साथ 13 अक्टूबर 2023 को बाहर गया हुआ था। वो जब 16 अक्तूबर 2023 को वापस आए तो अज्ञात व्यक्तियों ने मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुरा ली।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी चोरी के अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने सभी आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद