फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू

Wed, 17 Jul 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक ही रात में छह दुकानों के शटर तोड़ नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले एक धर्मशाला में रुके थे। इसी दौरान आरोपियों ने दिन में दुकानों की रेकी भी की थी।

बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में मंगलवार को पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। डीएसपी उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हुडा सेक्टर 19 निवासी आश्रेय ने शिकायत दी थी कि वह जनता मार्केट कैथल में घी रिफाइंड की दुकान करता है। पास में ही शेखर की चीनी मैदा, घी, रिफाइंड की दुकान है और राजेंद्र की चीनी की दुकान है और कोमल की किराने की दुकान है।
विज्ञापन


छह जुलाई को शाम के समय सभी अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। सात जुलाई की सुबह पता चला की उनकी दुकानों के शटर टूटे हुए हैं। जो सभी दुकानों में से अज्ञात ने शटर तोड़कर हजारों रुपये चोरी की है।

थाना शहर में यह केस दर्ज कराया गया था। डीएसपी ने बताया कि एसपी उपासना ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को जल्द से जल्द मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए थे। इस पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एचसी मनीष व एचसी तरसेम कुमार की टीम ने सूचना पर कुतुबपुर रोड कैथल से 15 जुलाई की शाम आरोपी पानीपत निवासी प्रमोद व शराफत अंसारी व कुतुबपुर रोड कैथल निवासी दीप चंद को काबू कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी शराफत अंसारी व प्रमोद व उनके एक अन्य साथी फैजान ने कई दिन पहले पानीपत में दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसलिए वह तीनों उन मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए छह जुलाई को अपने दोस्त कैथल निवासी दीपचंद के पास कैथल आ गए। जो दीपचंद ने उन्हें कैथल की एक धर्मशाला में कमरा दिलवाया था।

डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं। उन्होंने अपने खर्च के लिए कैथल में दुकानों पर चोरी करने की योजना बनाई। उसके बाद दीपचंद ने तीनों को कैथल की मार्केट में घुमाया व जिस क्षेत्र में चोरी करनी थी। उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी शराफत, फैजान व प्रमोद ने छह जुलाई की रात करीब दो बजे जनता मार्केट कैथल में छह दुकानों के शटर तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ले गए। चोरी के बाद दीपचंद से मिलकर चारों ने पैसे आपस में बांट लिए। उसके बाद आरोपी शराफत, फैजान व प्रमोद यूपी चले गए। 15 जुलाई को भी आरोपी शराफत, प्रमोद तथा दीप चंद दुकानों की रेकी करने के लिए कैथल में घूम रहे थे, जो उनको पुलिस टीम ने काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व 1300 रुपये बरामद किए गए। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें