फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। छह मई की रात को खेत में बने कमरे से एक फिटर इंजन, इनवर्टर बैटरी, पानी की मोटर, चारा काटने वाली मोटर, तीन पंखे व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सिरटा रोड कैथल निवासी मनदीप उर्फ दीपक, मानस निवासी बृजलाल व अर्जुन नगर कैथल निवासी मलकीत के रूप में हुई।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी जतीन की शिकायत के अनुसार उसकी पाडला रोड पर छह एकड़ जमीन है। छह मई की रात को कमरे से सामान चोरी करके ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपना चोरी हुआ सामान सुरेश कबाड़ी की दुकान में पड़ा पहचान लिया था। थाना शहर में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सुरेश को गिरफ्तार करके एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान तीन आरोपी मलकीत, मनदीप व बृजलाल के नाम चोरी की वारदात को अंजाम देने में सामने आए। तीनों आरोपियों को मानस गांव से काबू किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरेश कबाड़ी की दुकान पर सामान बेचना कबूल किया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एक फिटर इंजन, इनवर्टर बैटरी, पानी की मोटर, चारा काटने वाली मोटर आदि बरामद की गई। मोटरसाइकिल रेहड़ी थाना सिविल लाइन क्षेत्र से व सोलर प्लेट थाना शहर क्षेत्र से चोरी की गई थी। चारों आरोपी सुरेश, मलकीत, मनदीप व बृजलाल न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
गोदाम से धान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। थाना सिविल लाइन पुलिस ने गोदाम से धान चोरी के मामले में आरोपी लाल बहादुर शास्त्री नगर कैथल निवासी जसमेर उर्फ काकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मलिकपुर निवासी महावीर की शिकायत के अनुसार लाला लेखराज राइस मिल कैथल के गोदाम में रखी धान के स्टॉक का जिम्मा उनकी कंपनी का है, जिसमें वह बतौर सुपरवाइजर नियुक्त है। छह अप्रैल की सुबह उसे सूचना मिली कि राइस मिल के गोदाम से धान के कट्टे रात को चोरी हो गए हैं। अज्ञात व्यक्तियों ने गोदाम के गेट के ताले तोड़कर 23 कट्टे चोरी कर लिए हैं। थाना सिविल लाइन में यह मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 23 कट्टे धान व वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की जा चुकी है। आरोपी जसमेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें