फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तार चोरी में कबाड़ी सहित तीन आरोपी काबू

Sat, 13 Jul 2024 07:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेत से सबमर्सिबल का तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक कबाड़ी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैलरम निवासी शमशेर सिंह की शिकायत के अनुसार 11 मई की रात को उसके खेत सहित गांव के ही पांच अन्य किसानों के खेतों से अज्ञात व्यक्ति सबमर्सिबल का तार चोरी करके ले गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी गांव प्यौदा निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा होने के बाद चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी आरोपी गांव तितरम निवासी ठंडूराम व उचाना खुर्द हाल डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सबमर्सिबल की तार बरामद कर ली हैं। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें