फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंटेनर में ठूंसकर पशु ले जा रहे तीन आरोपी काबू

Sat, 10 Aug 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कंटेनर में पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे यूपी निवासी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 24 भैंस बरामद करके उन्हें मुक्त करवाया। आरोपी मुजफ्फरनगर, मेरठ और जलालाबाद के हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिणंद निवासी विनोद कुमार की शिकायत अनुसार वह आठ अगस्त रात्रि के समय अपने गांव जा रहा था, रास्ते में एक कंटेनर गाड़ी पर शक हुआ कि इसमें गायें हैं। उसने डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 गाड़ी 386 पर तैनात एएसआई फिरंगी लाल की टीम ने करनाल रोड नरड़ पर उक्त कंटेनर को रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान कंटेनर में 24 भैंस भरी पाई गई। मामले में आरोपी चालक मीनार मस्जिद कुरैसी मोहल्ला बगरा जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी समीर, मीठापुर कसवा लावड़ जिला मेरठ यूपी निवासी शामी व जलालाबाद यूपी निवासी इरफान को पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें