कैथल। पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग तीन मामलों में तीन आरोपियों को काबू करके 360 लीटर लाहन तथा 14 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना गुहला पुलिस के एसआई रामचंद्र की टीम ने स्यो माजरा से आरोपी इसी गांव निवासी जरनैल को काबू किया। उसके कब्जे से 40 लीटर लाहन बरामद हुआ। थाना सदर पुलिस के एएसआई जयपाल की टीम ने गांव माघो माजरी से बाइक पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी क्योड़क निवासी ओमप्रकाश को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। चौकी किठाना पुलिस के एचसी दिनेश व एचसी राकेश की टीम ने सूचना पर किठाना से दबिश देकर आरोपी किठाना निवासी अमन को काबू किया है। उसके कब्जे से 320 लीटर लाहन बरामद हुआ। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। संवाद