फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू

Tue, 09 Apr 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने नकदी व आभूषण चोरी करने के अलग-अलग दो मामलों में तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने रोडवेज बस में बैठी फौजी की पत्नी के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव ढाबी टेक सिंह पंजाब निवासी गीता की शिकायत दी थी कि 23 मार्च को वह देहरादून से अपने गांव ढाबी टेक सिंह जा रही थी। उसके पति देहरादून आर्मी में सेवारत हैं। उसके साथ दो बच्चे भी थे और चार बैग थे।
विज्ञापन


वह कैथल से टोहाना जाने वाली सरकारी बस में तकरीबन 12 बजे दोपहर को बैठी थी। उस दौरान तीन अन्य व्यक्ति बस में चढ़े। उन्होंने उसके बैग बस में रखवा दिए। जब वह अपने बैग अपने पास रखने लगी तो वे व्यक्ति कहने लगे कि कोई बात नहीं बेटा, हमारे पास ही बैग रखे रहने दो। वह उनसे पिछली सीट पर बैठ गई।

गीता के अनुसार, कैथल तक मेरा सामान सुरक्षित था। पांच से सात मिनट के बीच वे तीनों व्यक्ति बस से उतर गए। घर जाकर उसने अपने बैग चेक किए तो बैग में जेवर एक लोकेट 1.50 तोला, दो जोड़ी कानों की बाली 1.50 तोला, दो अंगूठी सोने की एक तोला, एक जोड़ी कानों की चेन सोने की आधा तोला की, दो चूड़ी चार तोला की, एक लोकेट दो तोला का व एक गंठी 1.75 तोला की और 10 हजार रुपये बैग में नहीं मिले।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन कैथल में केस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में एचसी शमशेर सिंह की टीम ने जांच करते जुए रोहेड़ा निवासी आरोपी अमन कुमार व गांव बकलाना जिला हिसार निवासी विकास को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

दूसरे मामले में माडल टाउन कैथल निवासी सुखविंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि उनका परिवार 31 मार्च को बाहर गया हुआ था। वो जब एक अप्रैल को वापस आए तो अज्ञात ने मकान का ताला तोडकर सोना चांदी जेवर व 35 हजार रुपये नकदी चुरा ली गई।
विज्ञापन


इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया। सीआईए-वन पुलिस के एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने जांच करते करते हुएगांव बहरा जिला गिनोर यूपी निवासी आरोपी पप्पू उर्फ पाली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का न्यायालय से आठ दिन पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें